जिलाधिकारी मंगेश ने नर्सिंग कॉलेज सुरसिंगधार का निरीक्षण करने के साथ ही किया कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
नई टिहरी/ 26 मई 2020:- जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने आज  सुरसिंगधार स्थित नर्सिंग कॉलेज पहुंचकर कोरोना पॉजिटिव  व्यक्तियों के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि नर्सिंग कॉलेज के समस्त कक्षों को कल शाम तक  खाली करवा  लिए जाएं, ताकि उसमें क्षमता के अनुसार कल शाम तक 250 आइसोलेशन बेड  तैयार  किए जा सके। 
उन्होंने बताया कि नर्सिंग कॉलेज  मैं  सभी व्यवस्थाएं स्थापित होने के उपरांत  कोरोना पॉजिटिव मामले एवं  कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों की देखरेख मैं आसानी हो सकेगी।  
 जिलाधिकारी ने कोरोना के सक्रिय मरीजों एवं संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा छोड़े गए अवशेष भोजन एवं भोजन पात्रों को प्रॉपर तरीके से निस्तारित करने के निर्देश भी  मौके पर संबंधित अधिकारियों को दिए। 
जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही से संक्रमण फैल सकता है इसलिए बायोवेस्ट को प्रॉपर तरीके से डिस्पोज करने में  सावधानी बरतना जरूरी है । जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि कोरोना पॉजिटिव पेशेंट का ट्रीटमेंट/उपचार प्रोटोकॉल के तहत समय अंतराल को ध्यान में रखते हुए किया जाए इसमें किसी भी प्रकार की कोताही कतई क्षम्य नहीं होगी।  वही नर्सिंग कॉलेज में साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन  के उचित प्रबंधन के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रुहेला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मीनू रावत,  उप जिलाधिकारी फिनचराम चौहान के अलावा अन्य दायित्व धारी अधिकारी भी उपस्थित थे। 
नर्सिंग कॉलेज कैंपस में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा अर्थात सील रहेगा केवल स्वास्थ्य कर्मी एवं जिनके पास ड्यूटी का तैनाती आदेश है वही व्यक्ति इस में प्रवेश कर सकता है ၊

वहीं जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जिला मुख्यालय पर स्थापित कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।।  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में शिफ्टवार 4 से 6 कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए हैं, ताकि डेटा की शुद्धता के साथ रेकॉर्डकीपिंग की जा सके।  इसके अलावा कंट्रोल रूम में स्थापित कोरोना संबंधी टोल फ्री संपर्क नंबर को हंटिंग लाइन से जोड़ने के भी निर्देश दिए हैं , ताकि एक फोन बॉक्स व्यस्त आने पर कॉलकर्ता दूसरे पर बॉक्स पर बात कर सके। वही कॉलकर्ता को नंबर व्यस्त होने पर निराशा न हो।  जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद की समस्त चेक पोस्टों एवं मुनी की रेती पूर्णानंद इंटर कॉलेज मैदान में आने वाले प्रवासियों एवं कोरेंटिन संबंधी समस्त सूचना शत प्रतिशत शुद्धता के साथ तार्किक रूप में एकत्र करते हुए साये 5 -6 बजे के बीच उपलब्ध कराएंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रुहेला,  जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया , जिला सेवायोजन अधिकारी विक्रम,  सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मिथिलेश ओझा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top