कोरोना महामारी से निपटने के लिए गेल इंडिया ने भी किया सहयोग

Uk live
0

रिपोर्ट .वीरेंद्र सिंह नेगी 
उत्तरकाशी : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए गेल इंडिया लिमिटेड के द्वारा भी जनपद उत्तरकाशी की मदद की गई है।

 गेल के द्वारा लक्षिता ब्रांड के 1 हजार वाशेबल / पुन: प्रयोज्य कॉटन मास्क व 575 नग पीपीई किट जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान को सौंपे।

 जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस के अंर्तगत गेल इंडिया ने सीएसआर मद से 15 लाख रुपये की धनराशि के सहयोग से वाशेबल / पुन: प्रयोज्य एक हजार कॉटन मास्क व 575 नग पीपीई किट दिए है।


 जो कोरोना वायरस के प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिगत विद्यालयों की परिषदीय छात्रों को आवंटित किए जाएंगे। जनपद  की छात्रों के लिए की गई इस मदद के लिए जिलाधिकारी ने गेल कम्पनी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top