रिपोर्ट .वीरेंद्र सिंह नेगी
उत्तरकाशी : वैसे तो उत्तराखंड राज्य के बहुत से लोगों ने बाॅलिवुड में अपनी अलग-अलग क्षेत्र में पहचान बनायी है, उन्हीं में से उत्तरकाशी के रहने वाले अरविंद पंवार भी एक हैं जिन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत बाॅलिवुड के सुप्रसिद्ध निर्देशक आशुतोष गोवरिकर द्वारा निर्देशित *स्टार प्लस* के सीरियल *एवरेस्ट* से की, और बाद में वो फिल्म *केदारनाथ* के लिए भी चर्चा में रहे,
हाल ही में अरविंद ने पद्मा-सिद्धि फिल्म्स् के बैनर तले फिल्म् निर्देशक अविनाश ध्यानी द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फिल्म् *सौम्या-गणेश* की शूटिंग का पहला व दूसरा सेड्यूल पूरा किया है जिसमें अरविंद ने बतौर कलाकार की भूमिका एवं फिल्म् में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया , इसके साथ ही अरविंद ने स्वयं भी टी-सीरीज् म्यूजिक के लिए एक म्यूजिक वीडियो
*"जब से तुमको"* का निर्देशन किया है जिसका गायन बाॅलिवुड के सुप्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर *साहिद माल्या* ने किया है, म्यूजिक डाइरेक्टर मिलन हरीश ने शानदार म्यूजिक दिया है और गुजरात के रुत्विक पटेल और देहरादून की आकांक्षा बलोदी ने बेहतरीन अभिनय किया है, यह वीडियो साॅन्ग 26 मई को टी-सीरीज् के आफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जाएगा ၊
अपनी इस उपलब्धि के लिए अरविंद पंवार बहुत खुश है और आगे भी इसी तरह और भी अच्छे से काम करना चाहते हैं अपने जनपद के साथ ही अपने राज्य का नाम भी रोशन करना चाहते हैं साथ ही इसका श्रेय वो अपने माता-पिता, मित्रों, टीम और खासकर फिल्म् अभिनेता-निर्देशक *अविनाश ध्यानी* को देते हैं जिन्होंने हमेशा से ही अरविंद को सिनेमा के लिए प्रेरित किया है
*क्या कहते हैं अरविंद पंवार के दोस्त ।*
बॉलीवुड में अभिनय के साथ साथ निर्देशन से जनपद के नाम को रोशन करने के लिए अरविंद के स्कूली सहपाठी वर्तमान सदस्य क्षेत्रपंचायत शान्ति टम्टा ने सराहना करते हुए मित्र की सफलता की बधाइयां देते हुए कहा कि हमे उत्तरकाशी के इस सुपर स्टार पर नाज़ है कि जो बॉलीवुड में भी अपने उत्तरकाशी के नाम पर चार चांद लगा रहा है.
और 26 मई मंगलवार को रिलीज़ होने वाले वीडियो सॉन्ग *जब से तुमको* के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए ख़ुशी जाहिर की ।


