रिपोर्ट .वीरेंद्र सिंह नेगी
उत्तरकाशी क्वारन्टीन नियमों के उल्लंघन करने वालों की अब खैर नही। प्रशासन ने किया दस व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तरकाशी : क्वारन्टीन नियमों के उल्लंघन करने वालों की अब खैर नही। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने सभी उपजिलाधिकारियों को पंचायत स्तर पर क्वारन्टीन नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है।
इसी परिप्रेक्ष्य में विकासखंड डुंडा एवं चिन्यालीसौड़ में उप जिलाधिकारी आकाश जोशी द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए करीब 10 व्यक्तियों के उपर क्वारन्टीन नियमों का उल्लंघन करने पर आईपीसी एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड मजिस्ट्रेट की आख्या के अनुसार विमला देवी उम्र 47 वर्ष, सचिन उम्र 20 वर्ष निवासी ईड़ धनारी, चैन सिंह उम्र 37 वर्ष, धर्मेंद्र उम्र 35 वर्ष निवासी पैंथर पटवारी क्षेत्र जिनेथ, ओम प्रकाश उम्र 48 वर्ष, सरिता रतूड़ी उम्र 39 वर्ष, शशि भूषण उम्र 30 वर्ष,निर्मला उम्र 22 वर्ष, उदय सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी बनकोट डिचली पटवारी क्षेत्र कवागड्डी चिन्यालीसौड़, गौतम सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी सिरी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।


