अब बिल्लेख गांव में मिला कोरोना पाॅजिटिव युवक
प्रवासियों के गांवों में आने से लोग हुए भयभीत
रिपोर्टः संजय जोशी
रानीखेत : ताड़ीखेत विकास खंड के बिल्लेख गांव निवासी में गुरूवार कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया। प्रशासन युवक के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश में जुट गया।एक दिन पहले नावली गांव निवासी कोरोना पाॅजिटिव मिला। बता दें कि 33 वर्षीय बिल्लेख गांव निवासी युवक 10 मई को अपने परिवार के साथ गुड़गांव से अल्मोड़ा पहुंचा था। अल्मोड़ा मेडिकल चेक अप के बाद वह बस द्वारा भुजान पहुंचा। भुजान से टैक्सी द्वारा बिल्लेख गांव पहुचा। उसके साथ उसकी पत्नी तथा ढाई वर्षीय बेटी तथा दो महीने की बच्ची शामिल थी। 11 तारीख से परिवार के सदस्य होम क्वारंटीन थे। किसी से इनका मिलना भी नहीं हुआ। 19 मई को ढाई वर्षीय बच्ची को बुखार आने पर इन्हें रानीखेत राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां दोनो पिता पुत्री आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे। 20 मई को दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे । 21 मई को पिता की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आ गई। ढाई वर्षीय पुत्री की रिपोर्ट निगेटिव आई है। युवक की पत्नी तथा दो बच्चियों तथा भाई को संस्थागत कोरंटाइन किया जायेगा। बता दें कि जिले में अभी तक चारों पाॅजिटिव केस रानीखेत उपमंडल के हैं। बता दें कि प्रवासियों में अधिकतर पाॅजिटिव केस की पुष्टि हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में कोरोना संक्रमण को लेकर भय का माहौल है। लोग प्रवासियों के आने से आशंकित हैं।