पूर्व विधायक ने कहा आम जनमानस किसी भी समस्या के लिए करें सम्पर्क

Uk live
0


रिपोर्ट ..वीरेंद्र सिंह नेगी 
उत्तरकाशी :पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष  विजयपाल सजवाण ने कोरोना वायरस से उपजी कोविड 19 वैश्विक बीमारी के चलते लॉकडाउन की स्थिति मे रोजमर्रा के जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए सरकार का ध्यानाकर्षण कर इन विषम परिस्थितियों मे आम जनता से हर प्रकार की सहायता करने की बात कही।

 उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी को भी इन विषम परिस्थितियों में यदि कहीं मेरी सहायता की आवश्यकता हो तो मेरे दूरभाष नंबर 9412050899 एवं 9012590999 पर संपर्क करें, मै हर संभव मदद के लिए तत्पर रहूंगा।
पूर्व विधायक ने  कहा कि-


जैसा कि आप विदित  हैं कि वर्तमान में पूरा देश कोरोना महामारी से पीड़ित है जिसमे अपना उत्तराखंड भी अछूता नहीं है। कोरोना वायरस कोविड 19 वैश्विक बीमारी के संक्रमण से लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या चिंताजनक है।

 इस वक्त पूरा देश एकजुट होकर इस महामारी से लड़ रहा है, अपने उत्तरकाशी और गंगोत्री विधानसभा के समस्त नगरवासी व ग्रामवासी इस विषम परिस्थिति में लॉकडाउन के दौरान धैर्य बनाये रखे, हम सबकी एकजुटता और सतर्कता से इस पर विजय जरूर प्राप्त करेंगे ऐसा मुझे दृढ़ विश्वास है।

 इन विषम परिस्थितियों मे, मै और कांग्रेस पार्टी दलगत राजनीति से इतर "कोरोना वायरस" से बचाव के हर कदम पर सरकार के साथ खड़े है, किन्तु सरकारों को भी इस वक्त कोरोना महामारी की रोकथाम एवं बचाव के लिये प्रभावी ठोस कदम उठाने होंगे।

 सरकार को कोरोना की गंभीर स्थिति से निपटने के लिए हर स्तर पर गहन सेनिटाइज़ेशन के इंतजाम के साथ-साथ फेस मास्क, हैंड सेनेटाइजर, लिक्विड सोप, टेस्ट किट तथा वेंटिलेटर की भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी।

 शहरी क्षेत्रों में सेनेटाइजिंग के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की भी सुध लेनी अति आवश्यक है। 

उत्तराखंड सरकार को इस गम्भीर स्तिथि से उबरने के लिये खाद्य पदार्थों, सब्जियों व रोजमर्रा के जरूरी समानों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ अन्य प्रदेशों की तरह बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा करनी चाहिये।


 आम जनता का मनोबल बना रहे इसके लिए उत्तराखंड सरकार को ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। किसानों की ऋणमाफी और बिजली पानी के दो माह का बिल माफ करने का यही सही समय है ताकि आम जनता को कोरोना संक्रमण के कारण उपजी आर्थिक मंदी से कुछ राहत मिल सके।



इस मौके पर जनपद उत्तरकाशी के समस्त ग्राम प्रधान/सदस्य क्षेत्र पंचायत/ जिला पंचायत और नगरपालिका के समस्त जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाएं, विभिन्न राजनीतिक दल, स्थानीय प्रशासन और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी इस मुश्किल हालात में हर स्तर पर जनता की सेवा में समर्पित है। फिर भी जनपद के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों या अन्य कस्बाई इलाको मे किन्ही कारणों से खाद्य आपूर्ति या अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति नही हो पा रही है तो आप मुझे या हर ग्राम पंचायत स्तर पर हमारे कार्यकर्ताओं से संपर्क कर अवगत जरूर कराएं। 


इस वैश्विक महामारी के चलते हम लगातार अपने जिला एवं शहर अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारी गणों व हर ग्राम पंचायत में स्थानीय कार्यकर्ताओं से दूरभाष पर वार्ता कर उनके क्षेत्रों में लॉकडाउन की स्तिथि की जानकारी लेने के साथ ही अन्य प्रदेशों में रुके परिजनों की स्थिति, लॉक डाउन के चलते कोई भी गरीब परिवार, दिहाड़ी-मजदूरी करने वाले लोग एवं अन्य प्रदेशो के यहां फंसे हुए लोग भूखा ना सोये और साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जरुरतमंदों की सहायता के लिए उठाए जा रहे आवश्यक कदमों की जानकारी ले रहे है।

इस दौरान किसी को भी इन विषम परिस्थितियों में यदि कहीं मेरी सहायता की आवश्यकता हो तो मेरे दूरभाष नंबर 9412050899 एवं 9012590999 पर संपर्क करें, मै हर संभव मदद के लिए तत्पर रहूंगा।

इस अवसर पर कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे सभी डाक्टरों, नर्सों, मेडिकल कर्मियों, पुलिस-प्रशासन और सफाई कर्मियों को धन्यवाद अर्पित करता हूँ! साथ ही समस्त जनपदवासियों से अपील है कि कोरोना वायरस से संबंधित सावधानियों को गंभीरता से लें। WHO द्वारा घोषित महामारी कोरोना वायरस से साफ सफाई, सोशल डिस्टेनिंग, सतर्कता एवं सावधानी से ही बचा जा सकता है I इसकी रोकथाम के उपायों का अगले कुछ दिनों तक जरूर अनुपालन करें। ध्यान रहे जो भी दिशा निर्देश इसकी रोकथाम के लिए दिये जा रहे है उनका उपयोग ही इससे बचाव का तरीका है | 
सजग रहें, स्वस्थ रहे ..

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top