रिपोर्ट. वीरेंद्र सिंह नेगी
उत्तरकाशी / टिहरी : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें गंगोत्री विधानसभा का खासा दबदबा रहा। जहां पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी।
वही पूर्व राज्यमंत्री घनानंद नौटियाल को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गयी। प्रदेश सचिव पद पर भी अपनी विधानसभा के दो युवा नेता पूर्व प्रमुख कनकपाल परमार एवं मनोज राणा को नियुक्त किया गया है।
वही प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम नेगी को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है जिससे प्रतापनगर कांग्रेस में खुशी की लहर है ၊
टिहरी से निम्नलिखित कांग्रेस जनो को प्रदेश सूची में स्थान मिला:-
किशोर उपाध्याय, शूरवीर सजवाण, मंत्री प्रसाद नैथानी, मातवर सिह कंडारी, बलबीर नेगी, जोत सिंह बिष्ट, मनमोहन सिंह मल्ल,विक्रम नेगी,याकूब शिद्दकी ,राजेश्वर पैन्यूली,,शान्ति प्रसाद भट्ट, देवी सिंह पँवार,जगदम्बा प्रसाद रतूडी,सूरज राणा, नरेंद्र रमोला, विजयलक्मी थलवाल, विजय गुनसोला,मुशर्रफ अली,अरुनोदय सिंह नेगी,