दिल्ली : नये साल में आम आदमी को झटका लगा है गैस सिलेण्डर के दाम नये साल में दोबारा बढ़ गये हैं ၊ आपको बता दें पिछले साल मोदी सरकार ने लोगों को गैस सिलेण्डर के दामों में कटोती कर नये साल का तोहफा दिया था परन्तु इस साल ठीक इसके उलट है ၊ इस साल मोदी सरकार ने तोहफा तो नही दिया उल्टा झटका जरूर दे दिया ၊
दिल्ली में इस समय बिना सब्सिडी वाले चौदह किलो दो सौ ग्राम एलपीजी सिलेण्डर की कीमत सात सौ चौदह रुपये , कोलकाता में 684.50 मुम्बई में 754.00 रुपये तो वहीं उन्नीस किलो एलपीजी बिना सब्सिडी वाले सिलेण्डर की कीमत दिल्ली में 1241 कोलकाता में 1308 मुम्बई में 1190 तो वहीं चेन्नई में 1363 रुपये हो गई है ၊ जहां इस वर्ष गैस की कीमत शुरू में ही बढ़ गई है तो वहीं पिछले गुजरे साल में गैस सिलेण्डर की कीमत दिसम्बर के महीने दिल्ली में 695.50 कोलकाता में 725.50 मुम्बई में 665 चेन्नई में 714 रुपये थी ၊
पिछले साल गैर सब्सिडी वाले सिलेण्डर में 120.50 रुपये की कटोती की गई थी ၊


