चम्बा नगरपालिका ने जरूरतमन्दों को बांटे कम्बल

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी :आज पालिका चंबा द्वारा नगर क्षेत्र में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया जिसमें ठण्ड से ठिठुरते जरूरतमन्द लोगों को पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला द्वारा कम्बल वितरित किये गये ၊
आपको बता दें इस वक्त हर जगह कड़ाके की सर्दी से लोग बेहाल हैं और उत्तरी भारत समेत हर तरफ हाड कंपाने वाली ठण्ड पड़ रही है इसी को देखते हुये चम्बा नगर पालिका जरुरतमन्दो को कम्बल वितरित कर रही है ၊ इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, वार्ड नंबर 1 के सभासद रघुवीर रावत, वार्ड नंबर दो की वार्ड प्रतिनिधि के रूप में डबल सिंह चौहान एवं पालिका कर्मचारी उपस्थित थे पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया  कि जरूरतमंदों को कंबल वितरण का कार्य निरंतर जारी रहेगा जिससे किसी भी गरीब ब्यक्ति को ठण्ड से दिक्कत ना हो ၊




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top