जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान के निर्देशानुसार मत्स्य प्रक्षेत्र गंगोरी का निरीक्षण

Uk live
0

उत्तरकाशी 
रिपोर्ट.. वीरेंद्र नेगी 
जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी पीसी डंडरियाल ने मत्स्य प्रक्षेत्र गंगोरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मत्स्य पालकों को दी जाने वाली मछलियों की प्रजाति ग्रास कार्प,कामन कार्प,सिल्वर कार्प के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि जनपद में मत्स्य पालक को बढ़ावा दिया जाय ताकि अधिक से अधिक लोग स्वरोजगार से जुड़ सके। तथा मत्स्य पालकों को मत्स्य बीज की पैकेजिंग किस प्रकार से की जाती है इसकी भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालकों को मछली पालन के साथ-साथ मुर्गी पालन के लिए भी प्रोत्साहित करें ताकि सरकार की महत्वपूर्ण योजना का लाभ लाभार्थी को मिल सके।
सहायक निदेशक मत्सय प्रमोद शुक्ला ने बताया कि मुख्य पशुचिकित्साधिकारी से समन्वय स्थापित कर मौजूदा समय में 50 से अधिक मत्स्य पालकों द्वारा मुर्गीपालन पालन भी अपनाया गया है तथा स्वरोजगार से जुड़े हैं। इस मौके पर सीवीओ डा.प्रलंयकरनाथ,विश्वेश्वर प्रसाद,वीरेन्द्र दत्त कुकरेती आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top