रिपोर्ट : गणेश पुजारा चम्पावत
नेपाल के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिलाओं पर हाथी ने किया हमला तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत चार गंभीर रूप से घायल अन्य महिलाएं लापता ၊
चंपावत जिले की सीमा से लगे बनबसा क्षेत्र के समीप नेपाल क्षेत्र महाकाली पालिका में चांदनी के वार्ड नंबर 2 में महिलाएं झुंड बनाकर मायापुरी के संयुक्त जंगल में लकड़ी बीनने गई थी उसी बीच एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया जिसमें से 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई एवं अन्य चार महिलाएं घायल हो गई ၊और महिलाएं जंगल में गायब हैं उनका अभी तक कोई भी पता नहीं लग पाया है ၊नेपाल प्रहरी पुलिस एवं वन विभाग की टीम महिलाओं को ढूंढने में लगी हुई हैं साथ ही खटीमा क्षेत्र के रेंजर ने भारतीय सीमा पर गश्त लगाना शुरू कर दिया और जगह-जगह टीम गठित करके आने जाने वालों को सलाह दी कि अकेले जंगल के रास्ते ना आए क्योंकि हाथी अभी खूंखार हुआ है ।
वहीं महिलाओं की मौत के बाद नेपाल एवं भारत की सीमा के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है समाचार लिखे जाने तक लापता महिलाओं का पता नहीं लग पाया था ၊


