सरकार की जन विरोधी नीतियो के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

Uk live
0

रिपोर्ट :भगवान सिंह 
 सरकार की जनविरोधी नीतियोंके खिलाफ कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया है ၊ सरकार की कई नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की ये यात्रा हिण्डोलाखाल से शुरूहुई और आज कीर्तिनगर पहुॅची। अपने तय कार्यक्रम केअनुसार अगले पांच दिनों तक वे इस अर्थी यात्रा को लेकर देवप्रयाग विधानसभा में घूमायेंगे। जिसके बाद यात्रा 21 दिसंबर को देहरादून पहुॅचेगी। जहाॅ विधानसभा भवन के समीप वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी में रिस्पना नदी मेंअर्थी का दाह संस्कार किया जायेगा। उन्होनें बताया कि जिस एनसीसी अकादमी को कांग्रेस देवप्रयाग के हिण्डोलाखाल में लाई थी। अकादमी को बीजेपी सरकार ने पौडी शिफ्ट करदिया है।  वहीं देवस्थानम बोर्ड को लेकर पुरोहित समाजआंदोलनरत है, टिहरी डैम को टीएचडीसी की जगह एनएचपीसी को दे दिया गया है, कांग्रेस के समय में स्कूलों में जिन गेस्ट टिचरों की नियुक्ति की गई थी उन्हें सरकार ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है जिससे स्कूल अध्यापक विहीन हो गये हैं । इसीलिए अब सरकार की इन जनविरोधी नीतियों केखिलाफ ही कांग्रेस मैदान में उतरी है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top