गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने निर्माणाधीन तिलोथ पुलएबटमेंट व तिलोथ एप्रोच सड़क का किया स्थलीय निरीक्षण

Uk live
0

उत्तरकाशी
रिपोर्ट. वीरेंद्र नेगी
गंगोत्री विधायक गोपाल  रावत ने निर्माणाधीन तिलोथ पुल एबटमेंट व तिलोथ एप्रोच सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। सड़क के स्थलीय निरीक्षण के दौरान विधायक ने सड़क के बीच में बिजले के खम्भे को शीघ्र हटाने के निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत को दिए। साथ ही सड़क के गड्डों का भरान व समतलीकरण कर आवागमन के लिए सुचारू करने के निर्देश लोनिवि को दिए। उन्होंने कहा कि निर्माणधीन पुल के एबेंटमेंट के साथ सड़क को चौड़ीकरण कर समतल किया जाए ताकि यहां से एमडीएस आदि स्कूल जाने वाले बच्चों तथा राहगिरों को आवागमन में सुविधा मिल सके। एबटमेंट के बांयी ओर पैदल मार्ग को भी सुरक्षित करते हुए आवागमन के लिए सुचारू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण को लेकर लोनिवि के द्वारा पुनः टैंडर प्रक्रिया गतिमान है शीघ्र ही टैंडर होने के उपरान्त पुल का कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुल के साथ नदी की ओर जाने वाले रास्ते में जाली या पैराफिट बनाए जाय ताकि पैदल आने व जाने वाले स्कूली बच्चें तथा राहगिर सुरक्षित आवागमन कर सकें।
विधायक  रावत ने मीडिया को यह भी जानकारी दी कि जोशियाड़ा पुराने मोटर पुल की मरम्मत के लिए 53 लाख की धनराशि स्वीकृत होने के साथ ही टैंडर प्रक्रिया हो गई हैं अनुबंध होते ही एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जोशियाड़ा में 25 करोड़ की लागत से शीघ्र ही नया मोटर पुल भी अस्तित्व में आ जाएगा । नए मोटर पुल के टैंडर हो चुके है। डिजाईन, व नक्शा बनने के साथ ही नया मोटर पुल का कार्य शुरू हो जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को दो दिन के भीतर एप्रोच सड़क को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से सड़के के दोनों ओर जाली लगाने को भी कहा।
इस मौके पर अधिशासी अभिंयता लोनिवि वीरेन्द्र पुंडिर, विद्युत सुनील गुसांई, जल संस्थान बीसी डोगरा,एई सुनील रावत आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top