रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
नई टिहरी : जनपद में कल रात से ही हो रही भारी बारिश और बर्फबारी के चलते जिलाधिकारी वी० षणमुगम ने टिहरी जनपद में कल चौदह दिसम्बर को समस्त शासकीय , अशासकीय विद्यालयों ,आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है ၊
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये जिलाधिकारी ने जनपद में अवकाश घोषित किया है ၊


