वीरेंद्र सिंह नेगी
उत्तरकाशी :शनिवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर जिला सैनिक कल्याण पुर्नवास के सहायक अधिकारी सूबेदार मेजर महावीर सिंह राणा द्वारा जिलाधिकारी आषीश चौहान को सशस्त्र सेना झंडी चिन्ह लगाई गयी । तथा उसके उपरान्त जिला कलेक्ट्रेट परिसर के सभी विभागों में जाकर सैनिक कल्याण पुर्नवास के कर्मचारियों द्वारा झंडी वितरित की गयी ।
दिवस के मौके पर जिलाधिकारी चौहान ने कहा कि सेना के अधिकारी एंव जवान आंतकवाद से निपटने के लिए जम्मू- कश्मीर , असम, जैसे आदि क्षेत्रों में अपना अभूतर्पूव योगदान दे रहे है और इस कार्य में अनेक अधिकारी एंव जवान वीरगति को प्राप्त या अपंग हो जाते है इनके परिवारों की भलाई करने में आप सबका सहयोग वांछनीय है ताकि हमारी सशस्त्र सेना का मनोबल ऊंचा रह सके , व बाहरी खतरों से देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी सैनिकों पर निर्भर है ।
इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए सैनिकों को अनेक प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है उनका मनोबल तभी ऊंचा रह सकता है जब देशवासी उनके प्रति पूर्ण सहयोग भावना रखे ।


