12-13 दिसम्बर को मौसम विभाग द्वारा बारिश व बर्फबारी की चेतावनी जारी करने पर जिलाधिकारी डाॅoवी०षणमुगम ने अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Uk live
0
ज्योति डोभाल
नई टिहरी - मौसम विज्ञान विभाग देहरादून एवं अधिशासी निदेशक आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केन्द्र द्वारा 12 व 13 दिसम्बर को जनपद में भारी बर्फबारी के पुर्वानुमान सम्बन्धी सूचना जारी की गयी है । 
जनपद में उक्त थितियों में बर्फबारी की सम्भावना को देखते हुए जिलाधिकारी डाॅ.वी.षणमुगम ने समस्त उप जिलाधिकारियों, पूर्ति विभाग, कमान अधिकारी 1442 सेतु निर्माण इकाई(ग्रेफ), लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग 58 एवं 94, पीएमजीएसवाई, आरडब्यूडी के अधिशासी अभियन्ताओं तथा नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दियें हैं।
जिलाधिकारी ने वर्षा एवं बर्फबारी से निजात दिलाने हेतु लेानिवि, पीएमजीएसवाई, आरडब्लूडी व एनएच के अधिकारियों को मोटर मार्गो को यातायात हेतु सुलभ रखने के साथ ही जनपद के चिन्हित फिसलन/पालाग्रस्त स्थानों/मोटर मार्गो पर नमक व चूने का छिड़काव की व्यवस्था, उपजिलाधिकारियों को अलाव, कम्बल आदि व्यवस्था, जिला पूर्ति अधिकारी को खाद्य सामग्री की समुचित व्यवस्था सहित आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top