खेल महाकुम्भ में अण्डर 17 की खेल कूद प्रतियोगितायें सम्पन्न

Uk live
0
सुनील सजवाण धनोल्टी
विकासखण्ड स्तरीय खेलमहाकुम्भ के चलते राजकीय इण्टर कालेज थत्युड के मे चल रही खेलकुद प्रतियोगिता के दुसरे दिन अण्डर 17 मे विभिन्न न्याय पंचायतो से आए प्रतिभागियो ने प्रतिभाग किया|
अण्डर 17 में 1500 मीटर बालक वर्ग मे आदित्य सकलानी पुजार गांव प्रथम, अजय चमोली थत्युड द्वितीय, राजेश सिहं काटल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया 1500 मीटर बालिका वर्ग मे मंजिता रौछेला क्यारी प्रथम, निमा काटल द्वितीय, अदिती चौहान काटल तृतीय रहे ၊
100 मीटर बालक वर्ग मे राहुल सजवाण खेडा प्रथम, विनायक कोठारी पुजार गांव द्वितीय, दीपक रांगड थत्युड तृतीय रहे | 100 मीटर बालिका वर्ग मे आरती लेखवार स्यालसी प्रथम, रेशमा खेडा द्वितीय, सलोनी खेडा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |
खो खो बालिका वर्ग मे एस जी आर आर स्कुल थत्युड ने प्रथम स्थान, व बालिका इंटर कालेज थत्युड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया|
इस अवसर पर पंकज कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जौनपुर, सुनील सजवाण, व्यायाम शिक्षक कमल पुण्डीर, विनोद नेगी, संजय चौहान, सुनिता रावत, देवेन्द्र रावत, दिनेश विष्ट, उमेद सिहं पुण्डीर, पवन कुमार, महावीर प्रसाद, रणवीर सिहं, महिपाल पडियार, रमन रावत, शुरेश झिल्डियाल आदि मौजुद थे|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top