15 अगस्त की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी वी० षणमुगम ने ली बैठक

Uk live
0
सम्पादक - ज्योति डोभाल

नई टिहरी -  आगामी 15 अगस्त को स्वतन्त्रता दिवस जनपदभर में धूमधाम से मनाया जायेगा। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली जायेगी। मुख्यालय, तहसील एवं ब्लाक स्तर पर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेगें। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर बौराड़ी स्थित प्रताप इन्टर काॅलेज प्रांगण में आयोजित किये जायेगें। जहां पर मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजा रोहण किया जायेगा। जनपद के स्वतन्त्रता सग्राम सैनानियों को सम्मानित किया जायेगा। जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जायेगा। विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय झांकियां निकाली जायेंगी। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगें। यह जानकारी जिलाधिकारी डाॅ0वी0 षणमुगम द्वारा स्वतन्त्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कलक्टेट सभागार में आयोजित बैठक में दी गयी। साथ ही अधिकारियों के दायित्व निर्धारित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिये कि स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष में ब्लाक लेबल एवं जिला लेबल पर स्कूली बच्चों की
दौड़ एवं वाल पेन्टिग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाय तथा बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाय। उन्होने कहा कि 14 अगस्त को अधिकारियों/कर्मचारियों की दौड़ प्रतियोगिता भी जिला स्तर पर आयोजित की जाय। उन्होने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने अधीनस्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की सूची उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यो के विवरण के साथ जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करायी जाय ताकि उनके कार्यों का मूल्यांकन किया जा सके। साथ ही उन्होंने सभी जिला, तहसील एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालयों में सफाई अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी नगर निकायों एवं ग्रामीण निकायों के अधिकारियों/कर्मचारियों को भी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, निजी कार्यालयों, महान पुरूषों के स्मारक स्थलों आदि पर सफाई अभियान चलाने व रंगरोगन किये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने तहसीलदार टिहरी एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जनपद के स्वतन्त्रता संग्राम सैनानियों को मुख्य कार्यक्रम स्थल पर लाने व ले जाने की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी को स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष में वृक्षारोपण अभियान चलाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को 14 अगस्त एवं 15 अगस्त को सांय 6 बजे से रात्री 11 बजे तक कार्यालयों को एलईडी बल्बों से प्रकाशमान किये जाने के निर्देश दिये। इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा मुख्य कार्यक्रम स्थल पर टैंट, मिष्ठान, पेयजल, साउण्ड सिस्टम आदि की व्यवस्था किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
     बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी कोकोरोशे, सीएमओ भागीरथी जंगपांगी, उप जिलाधिकारी रजा अब्बास, अनुराधापाल व युक्ता मिश्र, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, जिला आबकारी अधिकारी रेखा जुयाल, ईई ग्रानिवि युवराज सिंह आदि उपस्थित थे।
                       

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top