ज्योति डोभाल संपादक
नई टिहरी : टिहरी गढ़वाल जनपद की महत्वपूर्ण टिपरी-मदननेगी रोपवे पिछले माह सितम्बर से बंद पड़ी है, जिसके चलते उसमें कार्यरत 14 कर्मचारी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।
आज समस्त कर्मचारियों ने जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को जनता दर्शन में ज्ञापन सौंपकर रोपवे को तत्काल चालू करने की मांग की।
*इस मामले में विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि "टिपरी-मदननेगी रोपवे केवल एक रोपवे नहीं, बल्कि क्षेत्र की लाइफलाइन है। यह रोपवे गरीब बांध प्रभावित परिवारों की आजीविका का एकमात्र साधन है, जो पिछले 18-20 वर्षों से अपनी सेवा दे रहे हैं। सरकार को मानवीय आधार पर इसे तुरंत खोलना चाहिए। दीपावली का पर्व सर पर है और 14 परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।"
वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार ने कहा
"यह रोपवे पर्यटन की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक और स्थानीय ग्रामीण इसी रोपवे से आते-जाते हैं। टिहरी झील के विकास की बात करने वाली सरकार को समझना चाहिए कि रोपवे के बिना पर्यटन अधूरा है। इन कर्मचारियों और यहां के गांव वालों ने टिहरी बांध बनाने के लिए अपनी जमीनें, अपने घर, अपना सब कुछ बलिदान दिया है। आज उन्हीं बलिदानियों के बच्चों को बेरोजगार करना न्याय नहीं है। गरीबों के हित में रोपवे को जल्द से जल्द खोला जाना चाहिए।"
ज्ञापन में बताया गया कि रोपवे के सभी कर्मचारी बांध प्रभावित गांवों के निवासी हैं जो सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक न्यूनतम पारिश्रमिक पर सेवा देते हैं, उन्हें कोई अन्य भत्ता नहीं मिलता। रोपवे बंद होने से उनके सामने भुखमरी की स्थिति बन गई है l
कार्यक्रम में प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, शहर अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार, जिला पंचायत सदस्य विजयपाल रावत, कनिष्क प्रमुख प्रताप नगर कीर्ति पवार, दिनेश पवार, पदम सिंह, प्रधान अनुराग भूषण, सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम भंडारी कुशाल सिंह जैसी पवार महिपाल सिंह आनंद सिंह पवार, शूरवीर सिंह पवार रणवीर सिंह चौहान विनोद पुंडीर, अनिल , सुरेंद्र जोशी कुशाल सिंह आदि लोग डीएम को ज्ञापन दिया l

.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
