ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : गुरुवार को राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी नई टिहरी में भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में पीटीए अध्यक्ष तौफ़ीक़ अहमद, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ भाजपा, अरशद अहमद, असगर अली, मोहम्मद तस्सबुर, खुर्शीद अहमद आदि शामिल थे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अवतार सिंह राणा ने छात्रों को डॉक्टर अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।
मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह ने डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बच्चों को गुरुजनों का आदर करने एवं डॉ० कलाम के पद चिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
भाषण प्रतियोगिता में राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी नई टिहरी के आदित्य ने प्रथम स्थान, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बोराडी की काजल ने द्वितीय तथा आरजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पेंटिंग में प्रताप इंटर कॉलेज के हिमांशु ने प्रथम स्थान, बालिका इंटर कॉलेज बौराड़ी की खुशी ने द्वितीय एवं नवनीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य एवं पीटीए अध्यक्ष के द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष के द्वारा 6 प्रतिभाशाली छात्र एवं छात्राओं समर आर्य, तनवीर अहमद, नकुल,आरुषि,समृद्धि एवं आराधना को मेडल देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम का संचालन मनोज असवाल के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक मदन सेमवाल, रविंद्र डोभाल, योगेन्द्र बाबू चौधरी, सुरेंद्र सजवान, महावीर राणा, दरमियान पंवार, चंदन रावत, आशा राणा, वंदना नौटियाल, अर्चना पाल, मीना सकलानी, रोशनी नेगी,नेहा राणा आदि शामिल थे।


