नागरिक मंच टिहरी की कार्यकारिणी का हुआ गठन

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : रविवार को नागरिक मंच की मासिक बैठक सामुदायिक मिलन केंद्र बौराडी में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता सुंदरलाल उनियाल द्वारा की गई। 

सर्वप्रथम पिछली कार्रवाई सदन में पढ़कर सुनाई गई जिसे सर्व सम्मति से अनुमोदन किया गया। पिछली बैठक के निर्णय अनुसार कार्यकारिणी के पुनर्गठन एवं निर्वाचन निमित सदन में जगजीत सिंह नेगी मंत्री द्वारा गत वर्ष की कार्यवाही का विवरण सदन में पढ़कर सुनाया गया जिसे धवनी मत से अनुमोदित किया गया । 

जिसके पश्चात नरोत्तम दत्त ज़खमोला  कोषाध्यक्ष द्वारा वित्तीय वर्ष 2025--26 का लेखा प्रस्तुत किया गया जिसके अनुसार 31 मार्च 2026 तक कोष में 30202 रुपए अवशेष पाये गए जो  जिला सहकारी बैंक टिहरी गढ़वाल के खाते में जमा है।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से आगामी 2 वर्ष के लिए निम्नलिखित प्रकार से कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सोसाइटी सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के अनुसार महिलाओं की प्रतिभागिता सुनिश्चित करते हुए निम्न प्रकार कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुआ। 

1-अध्यक्ष- सुंदरलाल उनियाल 

2-उपाध्यक्ष- चतर सिंह चौहान 

                भगवान चंद्र रमोला 

3-मंत्री -- जगजीत सिंह नेगी 

4-उप मंत्री --त्रिलोक चंद रमोला 

5-संगठनमंत्री- किशोरी लाल चमोली 

                    गुरु दत्त डोभाल

6-कोषाध्यक्ष- नरोत्तम दत्त ज़ख्मोला 

7असंप्रेक्षक - करम सिंह तोपवाल 

8- विधि सलाहकार -हुकुम सिंह कुटी 

इसके पश्चात निम्न प्रकार कार्यकारिणी की सदस्यों का चुनाव किया गया 

 1- श्री सूर्यमणि भट्ट 

2-- डॉक्टर उमेद सिंह नेगी 

3 -- हरिप्रसाद विश्वकर्मा 

4 उम्मेद सिंह रावत 

5- राजेंद्र अग्रवाल

6 प्रीति सिंह चौहान 

7- ध्यान सिंह रावत 

8  आशा तोपवाल

9-अनीता पैन्यूली 

10- शगुफ्ता परवीन 

11 --जसोदा नेगी

 12 राकेश भूषण गोदियाल

13--आनंद सिंह तोपावाल 

14-- भारत सिंह रावत 

उक्त के अतिरिक्त दो वरिष्ठ जनों को संरक्षक के पद पर चयन किया गया 

1-चंडी प्रसाद डबराल 

2--कमल सिंह महर 

जिसके पश्चात सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की नगर के सदस्यों की अधिक से अधिक भागीदारी के उद्देश्य से उपाध्यक्ष के दो पद , संगठन मंत्री का एक पद और विधिक सलाहकार का एक पद बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया गया ।

प्रस्ताव संख्या 2--नई टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए दो-दो  मुख्यमंत्रीयों की घोषणा किए जाने के पश्चात तथा नई टिहरी में 16 अगस्त 2026 से धरना कर्मिक अनसन चलाई जाने के बाद भी शासन द्वारा संज्ञान ना लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है इसके अलावा नई टिहरी पुनर्वासित नगर की शुद्ध पेयजल, स्टेडियम का विस्तारीकरण आदि विभिन्न मांगों की अनदेखी सीधे-सीधे जनता का उत्पीड़न मानता है। उत्तराखंड शासन से अनुरोध है की पूर्व घोषणाओं का अविलंब कार्यान्वयन किया जाए ।

नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होने तक नागरिक मंच मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त  संघर्ष समिति को पूर्ण समर्थन रहेगा। 

इस अवसर पर मंच का संचालन मंत्री जगजीत सिंह नेगी एडवोकेट द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर चतर सिंह चौहान भगवान चंद्र रमौला, कमल सिंह महर , चंडी प्रसाद डबराल, नरोत्तम ज़ख्मोला, त्रिलोक चंद्र रमोला, हुकुम सिंह कुटी , हरिप्रसाद विश्वकर्मा, प्रीति चौहान, गुरु दत्त डोभाल ,महावीर प्रसाद भट्ट, टीकम सिंह चौहान ,कर्म सिंह तोपवल किशोरी लाल चमोली चिंतामणि एल सोबान सिंह पवार महिपाल सजवान अनीता पेनरी शगुफ्ता परवीन ,आशा रावत भगवान देय तोपवाल, यशोदा नेगी, श्रीपाल सिंह चौहान ,हुकुम सिंह कुटी, भगवान सिंह पवार ,मनोज शाह, डॉक्टर राकेश भूषण गोदियाल,राकेश राणा ,आनंद सिंह तोपवाल, डॉक्टर उमेद सिंह नेगी आदि महानुभाव उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top