बालिकाओं की योजनाओं को लेकर किया गया जागरूक

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



नई टिहरी, संवाददाता। जनपद के महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने मिशन शक्ति योजना के तहत शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें जिला मिशन कोऑर्डिनेटर रमेश डंगवाल ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जिसमे गर्भवती महिला को प्रथम बच्चें पर  5 हजार की धनराशि और द्वितीय बालिका जन्म पर 6000 हजार की धनराशि दी जाती है। ज्यादा से ज्यादा अपने आस-पास की गर्भवती महिलाओ को जागरूक करने का निवेदन किया और नंदा गौरा योजना की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान कर बताया कि 2026 मे इंटर उत्तीर्ण बालिकाये आगामी 30 नवंबर तक इस योजना का लाभ लें। जिसमे इंटर पास बालिका को 51 हजार की धनराशि दी जाती है। वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रश्मि बिष्ट ने वन स्टॉप सेंटर मे मिलने वाली सुविधा की जानकारी, चाइल्ड हेल्पलाइन, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल मे यौन उत्पीड़न, महिला हेल्पलाइन, बाल विवाह आदि विषय पर जानकारी दी।  इस मौके परबाल विकास विभाग ने सभी को बाल विवाह की शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम मे बाल विकास विभाग से रजनी, सौरभ रावत, नवीन, पूनम नकोटी, आईटीआई विभाग से अनुदेशक प्रीती, शिवानी, अमित बहुगुणा,कुलदीप रावत व तमाम छात्र मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top