ज्योति डोभाल संपादक
नई टिहरी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्र नाथ शर्मा और महामंत्री कुंदन परिहार का नई टिहरी में सरकार में जड़ीबूटी सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष/ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान ने स्वागत किया। दोनों संगठन नेताओं से उन्होंने जनपद की राजनीतिक चर्चा की।
बृहस्पतिवार को नई टिहरी पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री शर्मा और परिहार का जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान ने स्वागत किया। उन्हें सभी 6 विधानसभा क्षेत्र के बारे में वर्तमान की स्थिति से अवगत कराया। वहीं महामंत्री परिहार ने कांग्रेस की न्याय यात्रा और कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के द्वारा रिज़ीम चेंज के बयान का कड़ा विरोध करते हुए माफी मांगने को कहा। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहते हुए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का गांव गांव जाकर प्रचार प्रसार करने को कहा गया।
सजवान ने कहा कि जिस तरह से संगठन महामंत्री शर्मा और परिहार ने चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देशन दिया उससे निश्चित है कि इस बार टिहरी जिले में भाजपा सभी 6 सीटों पर विजय होगी। वर्तमान में प्रतापनगर सीट को छोड़ कर 5 विधानसभा में भाजपा के विधायक हैं। लेकिन जिस तरह से पार्टी संगठन के निर्देशन में कार्य चल रहा है उससे इस बार प्रतापनगर में भी भाजपा का विधायक बनना तय है। इस मौके पर कई पदाधिकारी मौजूद थे।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
