ज्योति डोभाल संपादक
चम्बा (टिहरी गढ़वाल),: उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थानम्, हरिद्वार के तत्वावधान में विकासखण्ड चम्बा में खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धा (2026-27) के वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
संस्कृत नाटक: राजकीय इण्टर कॉलेज (रा०इ०का०) रानीचौरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, रा०इ०का० गजा द्वितीय तथा हिमालय पब्लिक स्कूल सनगांव तृतीय स्थान पर रहे।
संस्कृत समूहगान: राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज (रा०बा०इ०का०) चम्बा ने प्रथम स्थान हासिल किया। अटल उत्कृष्ट श्रीदेव सुमन रा०इ०का० चम्बा द्वितीय एवं सेंट एंथनी पब्लिक स्कूल नई टिहरी तृतीय स्थान पर रहे।
संस्कृत समूहनृत्य: नरेन्द्र महिला विद्यालय भागीरथीपुरम् ने प्रथम स्थान झटका। रा०बा०इ०का० चम्बा द्वितीय और रा०इ०का० रानीचौरी तृतीय स्थान पर रहे।
संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता: रा०इ०का० बागी मठियाण गांव की आकृति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अटल उत्कृष्ट रा०इ०का० गजा की स्नेहा द्वितीय तथा रा०इ०का० रानीचौरी की रिषिका रमोला तृतीय स्थान पर रहीं।
संस्कृत आशुभाषण: रा०इ०का० रानीचौरी की वंशिका रावत प्रथम रहीं। अटल उत्कृष्ट रा०इ०का० गजा की सुहानी ने द्वितीय और रा०इ०का० पांगरखाल के अक्षत उनियाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
श्लोकोच्चारण: नरेन्द्र महिला विद्यालय भागीरथीपुरम् की मानसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रा०बा०इ०का० चम्बा की अलका रावत द्वितीय एवं राजकीय संस्कृत महाविद्यालय चम्बा तृतीय स्थान पर रहा।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हर्षमणि बहुगुणा, प्रवक्ता विनीता बहुगुणा, गुरुप्रसाद रयाल, अनूप कुमार भट्ट, विजय चन्द्र बहुगुणा, संदीप भट्ट, रजनी बनियाल, तेजोमही बधानी, हार्दिक थपलियाल, तुलसी प्रसाद, रघुवीर सिंह नेगी, जगमोहन सिंह नेगी, सौरभ उनियाल तथा गीतमणि सिलस्वाल सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उपस्थित लोगों ने छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि देववाणी संस्कृत के प्रचार-प्रसार और युवा पीढ़ी में नैतिक व सांस्कृतिक चेतना के विकास के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।