अंतर्राष्ट्रीय नशा दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निषेध दिवस" के उपलक्ष में किया गया विधिक जागरूकता/ साक्षरता शिविर का आयोजन

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 


टिहरी :  उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-टिहरी गढ़वाल के मार्गदर्शन में, श्री दयाराम, सचिव/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-टिहरी गढ़वाल द्वारा 26 जून को "अंतर्राष्ट्रीय नशा दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निषेध दिवस" के उपलक्ष में  गुरुवार 25 जून  को ग्राम जगधार, विकासखण्ड चम्बा, टिहरी गढ़वाल में विधिक जागरूकता/ साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सचिव  द्वारा ग्रामवासियों को दिए गए सम्बोधन में कहा गया कि दिन प्रतिदिन शराब, मादक पदार्थों व द्रव्यों के सेवन की बढ़ती हुई प्रवृत्ति को रोकने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है! इस आयोजन का उद्देश्य समाज में बढ़ती हुई मद्यपान, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट की लत एवं नशीले मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से समाज को अवगत कराना था, ताकि मादक द्रव्य एव मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम के लिए उचित वातावरण एवं चेतना का निर्माण हो सके।  लगातार नशीले पदार्थों के सेवन से मस्तिष्क, लिवर और हृदय को स्थायी नुकसान पहुँचता है। यह अवसाद और गंभीर मानसिक विकारों को जन्म देता है। साथ ही नशे की लत के कारण घरेलू हिंसा बढ़ती है, परिवार बिखर जाते हैं और व्यक्ति गंभीर आर्थिक तंगी का शिकार हो जाता है। 
सचिव द्वारा कहा गया कि नशे की लत से जूझ रहे व्यक्ति को अपराधी के बजाय एक मरीज के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्हें डांटने या समाज से अलग करने के बजाय इलाज, उचित परामर्श और पुनर्वास (Rehabilitation) की जरूरत होती है। बच्चों को वैज्ञानिक तथ्यों के साथ नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए जिससे भविष्य में कोई नशे की चपेट न आ सके। 
उक्त कार्यक्रम में रिटेनर अधिवक्ता  राजपाल सिंह मियां, सदस्य स्थाई लोक अदालत  खेमराज सेमवाल, ग्राम प्रधान  अर्चना कोठारी, ओमप्रकाश कोठारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित समस्त ग्रामवासी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-टिहरी गढ़वाल के अधिकार मित्र उपस्थित रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top