जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा किया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 


टिहरी : माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ,नैनीताल के दिशानिर्देशों के अनुपालन एवं माननीय जनपद न्यायाधीश ,अध्यक्ष /जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा दिनांक 21 जून 2026 "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर में योगाभ्यास किया गया। 

वरिष्ठ अधिवक्ता  जगजीत सिंह नेगी द्वारा योग प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए योग शिविर का संचालन किया गया।

उक्त अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  रिंकी साहनी, सिविल जज(एस०डि०)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल  दयाराम, सिविल जज(एस०डि०) मिथिलेश पाण्डेय, अपर सिविल जज (एस०डि०)  ऐश्वर्या बोरा, अध्यक्ष जिला बार एशोसिएशन  जयवीर सिंह रावत, चीफ लीगल ऐड डिफेन्स कॉउंसिल आर०एम० थपलियाल,  डिप्टी लीगल ऐड डिफेन्स कॉउंसिल बीना सजवाण, रिटेनर अधिवक्ता  राजपाल सिंह मियां, जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल)  जगतमणी पैन्यूली, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (क्रिमिनल)  बेणी माधव शाह, जनपद न्यायालय टिहरी के अधिवक्तागण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल/जिला न्यायालय परिसर टिहरी गढ़वाल के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के अधिकार मित्रों द्वारा योग प्रशिक्षक के रूप में योगाभ्यास किया गया। 


जिला न्यायालय परिसर मे सफाई करते सिविल जज / सचिव श्री दयाराम एवं अन्य 


तदोपरान्त  उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के अनुक्रम में जिला न्यायालय परिसर टिहरी गढ़वाल में  स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें  मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  रिंकी साहनी, सिविल जज(एस०डि०)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल  दयाराम, सिविल जज(एस०डि०)  मिथिलेश पाण्डेय, अपर सिविल जज (एस०डि०)  ऐश्वर्या बोरा, अध्यक्ष जिला बार एशोसिएशन  जयवीर सिंह रावत, चीफ लीगल ऐड डिफेन्स कॉउंसिल  आर०एम० थपलियाल,  डिप्टी लीगल ऐड डिफेन्स कॉउंसिल  बीना सजवाण, रिटेनर अधिवक्ता  राजपाल सिंह मियां, जनपद न्यायालय टिहरी के अधिवक्तागण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल/जिला न्यायालय परिसर टिहरी गढ़वाल के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के अधिकार मित्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top