ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : गुरुवार को मानवाधिकार संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति रानीचौरी में सिविल जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दयाराम जी ने भ्रमण किया और समिति के द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया l
समिति के द्वारा किए जा रहे वेस्ट से बेस्ट कार्यों के लिए समिति की सराहना की l
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संजय बहुगुणा और आराधना धूप अगरबत्ती की प्रबंधक सुषमा बहुगुणा ने सिविल जज का शाल और मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया l
इस अवसर पर रिटेनर अधिवक्ता राजपाल मियां एडवोकेट खेमराज सेमवाल, कवि सोमवारी लाल सकलानी और विधिक सेवा प्राधिकरण के न्याय मित्र उपस्थित थे l
संस्था के अध्यक्ष संजय बहुगुणा ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में समिति के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे जिस पर सिविल जज ने कहा कि समिति को मानवाधिकार संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम के लिए पूर्ण सहयोग किया जाएगा ।


