भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की जिला बैठक का हुआ आयोजन

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : शनिवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की जिला बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे  मुख्य वक्ता  के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया संयोजक एवं जिला प्रभारी टिहरी  सरदार सुरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे  l

उन्होंने जिले के पदाधिकारियो  की परिचय बैठक ली एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की चर्चा की। 
बैठक के बाद जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री द्वारा जिला प्रभारी को क्षेत्र भ्रमण करवाया गया l
प्रभारी ने नई टिहरी मण्डल में पार्टी कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मुलाकात कर उनकी समस्यायें सुनी। 
उसके पश्चात नई टिहरी स्थित गुरुद्वारा साहिब मे दर्शन किये l गुरुद्वारा  साहिब के प्रबंधक राकेश माहेन लाम्बा  ने गुरुद्वारा साहिब में अल्पसख्यक कल्याण विभाग  द्वारा सेवा कार्य हेतु पत्र दिया l
जिला बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक  मोर्चा जिलाध्यक्ष तोफीक अहमद , जिला महामंत्री असगर अली, अरशद आलम, अब्दुल अतीक, रहीस अल्वो, मुस्तकीम, सरदार मनमोहन सिंह मांगे, तन्हा रियाज, अबरार अहमद, नासिर परवेज, आदिल अहमद,   शोभित जैन  आदि काफी सख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top