ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल, नितिन शर्मा जी के मार्गदर्शन में सिविल जज (सी० डि०)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल, श्री दयाराम द्वारा दिनांक 15 मई 2026 को जनपद टिहरी के विकासखण्ड जौनपुर के अन्तर्गत सुदूर दुर्गम क्षेत्र में स्तिथ सैंजी गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कानून की जानकारी उपलब्ध कराने व विभिन्न कानूनी योजना की जानकारी प्रदान करने हेतु किया गया
इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित जनमानस को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति साथ ही अन्य कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, जिसमे उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005 ,शारीरिक शोषण,भावनात्मक या मानसिक शोषण ,आर्थिक शोषण,यौन शोषण ,शिकायत का अधिकार,सुरक्षा आदेश,साझा घर में रहने का अधिकार,आर्थिक मुआवजा आदि के विषय में जागरूक किया गया एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में आगामी 21,22, तथा 23 अगस्त 2026 को आयोजित समाधान समारोह ( विशेष लोक अदालत) व विशेष लोक अदालत के विषय में जानकारी दी गई इस सम्बन्ध में सचिव महोदय का धन्यवाद ज्ञापित किया गया कि आपके द्वारा हमारे गांव के लोगो को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई l
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली यथा निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष कैम्पटी योगेंद्र सिंह गुसाईं द्वारा साईबर क्राईम आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई,
इस अवसर पर सैंजी गांव के समस्त ग्रामवासी,थाना कैम्पटी कई पुलिस अधिकारी गण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वयंसेवी नीरज सिंह, सुमन देवी आदि उपस्थित रहे।



