चौबीस घंटे के भीतर बंद करनी पड़ी शराब की दुकान। क्रांति भूमि सकलाना की जनता की बहुत बड़ी विजय।

Uk live
0

रिपोर्ट :   सोमवारी लाल सकलानी 'निशांत'।


मरोड़ा पुल/सकलाना, जौनपुर ब्लाक की पट्टी सकलाना में कल पक्की शराब की दुकान मरोड़ा पुल में खोली गई। लाइसेंसधारी विक्रेता ने किसी तरह आबकारी नियमों के विरूद्ध शराब की मिनी दुकान वहां पर खोली। स्थानीय जनता को भनक लगने के बाद सुबह से ही जन प्रतिनिधियों, समाजसेवियों और स्थानीय जनता ने विरोध किया। बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हो गई। नारेबाजी और प्रदर्शन के साथ शराब की दुकान का पुरजोर विरोध किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के शिष्टमंडल ने  जिलाधिकारी महोदया दूरभाष से बात की और उनसे मिला। जनआक्रोश को बढते देख तत्काल निर्णय लेते हुए धनोल्टी उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया।  24 घंटे के अंदर खोली गई शराब की दुकान बंद करवा दी गई है।


यह स्थानीय जनता की बहुत बड़ी जीत मानी जा सकती है। मातृशक्ति का इसमें सबसे बड़ा योगदान है। एक तरफ जनता का घोर विरोध और दूसरी तरफ स्थानीय प्रतिनिधियों का सूझबूझ के साथ प्रकरण को प्रशासन के संज्ञान में लाने के कारण तुरंत निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी महोदया के त्वरित निर्णय के लिए स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधि,समाज सेवीयों, बुद्धिजीवियों ने आभार प्रकट किया। अपेक्षा की है कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति क्षेत्र में न हो जिसके कारण जनता को सड़क पर आना पड़े।


सकलाना में जनहित में समय-समय पर अनेक आंदोलन हुए हैं। आपसी राजनीतिक प्रतिद्वंदता को भूलकर जनहित के मुद्दों पर सभी लोग साथ आते हैं और जनता की बात सुनी जाती है।



मातृशक्ति के इस आंदोलन में जिला पंचायत सदस्य सीता मनवाल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश उनियाल,वन सरपंच अनुसूया प्रसाद उनियाल, कुलदीप राणा,यशपाल कंडारी,अनार सिंह नकोटी आदि की महत्वपूर्ण भागीदारी रही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top