जाखनीधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत चाह गाडोलिया मे धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



नई टिहरी। जाखनीधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत चाह गाडोलिया के चाह गांव स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में सुबह से भजन कीर्तन के बाद बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने हवन यज्ञ में आहूति डाली। जन्मोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने कहा कि  बजरंग बली हम सबके आराध्य हैं। 

प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त बजरंगबली  ने सेवा और समर्पण से दुनिया में सबसे बड़े सेवक की उपाधि  प्राप्त की है। सभी भक्त श्रीराम भक्त हनुमान की प्रेरणा से लेकर समाज को नई दिशा देने का प्रयास करें। 

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत,  जाखणीधार प्रमुख राजेश नौटियाल, चंबा ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवान, प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रतन सिंह भण्डारी,जिला पंचायत सदस्य चाह गडोलिया,शकुंतला पंवार, चाह गडोलिया के प्रधान विनोद गुसाईं, प्रधान गेवली सरिता देवी, प्रधान कण्डियाल गांव भगवती प्रसाद कोठियाल, प्रधान भटकंङा प्रदीप भट्ट, धर्म सिंह गुनसोला, महाजन पंवार, ,टी टी राणा , न्यू टिहरी प्रेस क्लब महामंत्री विजय गुसाईं,कैलाश राणा, मनोज राणा, रामपाल नेगी, उत्तम नेगी और सोबन सिंह राणा आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top