ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के धरने के 18वें दिन कांग्रेस नेता कुलदीप पंवार ने अपना समर्थन धरने को दिया l
कुलदीप पंवार ने जायज मांगों को मजबूती से उठाया।
उन्होंने कहा लगातार 18 दिन से चल रहा यह धरना अब जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है।
इस धरने में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल ने भी शिरकत की l
कुलदीप पंवार के साथ प्रमुख रूप से भगवान चंद्र रमोला अध्यक्ष रिटायर कर्मचारी, वीरेंद्र दत शहर महासचिव कांग्रेस ,ज्ञान सिंह प्रधान ,गब्बर सिंह रावत ,मनीष पंत ,चंद्रशेखर, जय प्रकाश भट्ट (शाखा टिहरी), आशीष मित्तल (सचिव, शाखा टिहरी), राजेंद्र सोनी (जनपद टिहरी सचिव) उपस्थित रहे l
इस दौरान इंजीनियरों की प्रमुख मांगे रखी गई जिनमे कनिष्ठ अभियंताओं को वेतन विसंगति समाप्त कर प्रारंभिक ग्रेड वेतन ₹4600 दिया जाए।
डिप्लोमा इंजीनियरों को पूर्व की भांति पदोन्नति का लाभ मिले।
2014 के बाद नियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं को 10 वर्ष बाद ₹5400 ग्रेड पे दिया जाए।
NPS/UPS के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू की जाए।
उत्तराखंड पावर निगम व जल संस्थान का एकीकरण किया जाए।
सहायक अभियंता पदों पर पदोन्नति के लिए पर्याप्त पद सृजित किए जाएँ।
सहायक अभियंताओं की वित्तीय व प्रशासनिक शक्तियाँ बढ़ाई जाएँ।
पदोन्नति कोटा 40:60 से बदलकर 50:50 किया जाए।
लंबे समय से कार्यरत अभियंताओं को पदोन्नति का लाभ दिया जाए।
जोखिम भरे कार्य करने वाले अभियंताओं के लिए ₹2 करोड़ का बीमा लागू किया जाए।
सभी विभागों में ई-ऑफिस/कंप्यूटर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
तकनीकी कार्यों में राजनीतिक व प्रशासनिक हस्तक्षेप रोका जाए।
गैर-तकनीकी कार्य अभियंताओं से न कराए जाएँ।
🔹 स्थानांतरण अधिनियम में न्यायपूर्ण संशोधन किया जाए।
🔹 डिप्लोमा इंजीनियरों को उच्च शिक्षा के अवसर दिए जाएँ।
कुलदीप ने कहा कि लगातार 18 दिनों से चल रहा यह धरना अब सरकार के लिए बड़ा संदेश बन चुका है।
कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, संघर्ष जारी रहेगा।


