विश्व क्षय रोग दिवस पर टीवी मुक्त ग्राम पंचायतो के प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी 24 मार्च  :  विश्व क्षय रोग दिवस" के अवसर पर सोमवार को जनपद में प्रातः 11.00 बजे स्थान-राजकीय आद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नई टिहरी में अध्यापकों/छात्र-छात्राओं के द्वारा भारत को टीबी मुक्त किये जाने शपथ ली गयी तत्पश्चात् आई०टी०आई० से श्रीदेव सुमन पार्क मेन मार्केट तक अध्यापकों/छात्र-छात्राओं के द्वारा रैली निकाली गयी, जिसमें कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी से डा० जितेन्द्र भण्डारी, डी०टी०ओ०, कमला तोपवाल, सुनील नेगी एवं आई०टी०आई० अमित बहुगुणा, महेन्द्र कुमार शर्मा, दिनेश सिंह, अमित कुमार, राजेश कुमार, भुवनेश्वर सेमवाल, अनुराग नेगी, शिवानी पंवार, राजेश लाल ने प्रतिभाग किया।


वहीं  24 मार्च 2025 को "विश्व क्षय रोग दिवस" प्रातः 11.00 बजे स्थान-कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी, टिहरी गढवाल में टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जनपद में 100 दिवसीय टीबी अभियान का शुभारम्भ वरूणा अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया । 

100 दिवसीय अभियान में 398 उच्च जोखिम वाले ग्रामों में प्रतिदिन कैम्प लगाकर 100 ऐक्स-रे का लक्ष्य रखा गया है। जनपद में 2 हैण्ड हैल्ड पोर्टेबल ऐक्सरे मशीन है जो कि ब्लॉक देवप्रयाग एवं थौलधार में संचालित है।


जनपद में वर्ष 2025 में 337 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हुई हैं। विश्व क्षय दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को प्रशस्ति-पत्र के 6 कांस्य गांधी मूर्ति, 3 रजत गांधी मूर्ति, 3 स्वर्ण गांधी मूर्ति, से मुख्य विकास अधिकारी, टिहरी गढवाल के द्वारा सम्मानित किया गया है।



जनपद में वर्ष 2025 में कुल रजिस्टर्ड टीबी मरीजों की संख्या-820 है। जनपद में उपचारित क्षय रोगियो का सक्सेस रेट- 93% है। वर्ष 2025 के 87 प्रतिशत क्ष रोगियों को निक्षय पोषण योजना डीबीटी के माध्यम से प्रदान कर दी गयी है।


इसके अतिरिक्त 24 मार्च 2026 को जनपद के समस्त ब्लॉको / आयुस्मान आरोग्य मन्दिरों में टीबी मुक्त की सपथ ली गयी एवं कार्यक्रम का प्रचार प्रसार ज्यादा से ज्यादा किया गया है। उक्त तिथि को स्वामी राम तीर्थ परिसर, बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल में क्षय दिवस मनाया गया जिसमें डा० दीक्षा चिकित्साधिकारी, डॉ. शंकर लाल, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जे. डी. एस. नेगी, निदेशक श्री आशीष पंत, जिला युवा अधिकारी प्रो. सुबोध कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आराधना बधानी पीओ, डॉ. रविन्द्र धारावत, पीओ डॉ. अभिषेक पाण्डेय, संकाय डॉ. राजपाल, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. एस. के. चतुवेदी, भूपेन्द्र नेगी, सुरेन्द्र थलवाल, शान्ति प्रसाद, उपस्थित थे।


इस मौके पर वरूणा अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी, टिहरी गढवाल, डा० जितेन्द्र भण्डारी-वरिष्ठ जिला क्षय रोग अधिकारी, ऋषिराम उनियाल , ए०डी०पी०आर०ओ०, नीतिका चौहान, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, कमला तोपवाल-जिला कार्यक्रम समन्वयक, सुनील लेखाकार, बिजयलक्ष्मी उनियाल, डा० रीना सिंह, मधु डोभाल एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहें l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top