परिवहन विभाग टिहरी की बड़ी कार्यवाही 27 वाहनों के चालान, 07 वाहन सीज़

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार कल सोमवार को जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों में परिवहन विभाग द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोटर व्हीकल अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की गई।

इस दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना टैक्स, बिना फिटनेस, ट्रिपल राइडिंग आदि नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 27 वाहनों के चालान किए गए तथा 07 वाहनों को सीज़ किया गया।

एआरटीओ सतेंद्र राज ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यह चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

चेकिंग अभियान के दौरान नरेंद्र मियाँ, अनंत राम, अर्जुन, नवीन  तथा विपिन, रोहन और मोनिका भी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top