जिला अस्पताल बौराड़ी, नई टिहरी में सफल अत्याधुनिक तकनीक से हेमोरॉयडेक्टॉमी शल्यक्रिया ।

Uk live
0




ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : जिला अस्पताल बौराड़ी में एक जटिल शल्यक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 55 वर्षीय मरीज, जिन्हें ग्रेड-4 बवासीर की गंभीर समस्या थी, का स्टेपलर गन हेमोरॉयडेक्टॉमी ऑपरेशन किया गया।

यह शल्यक्रिया डॉ. मिथुन बिस्वास (जनरल सर्जन) और डॉ. ऋचा (जनरल सर्जन) के नेतृत्व में ऑपरेशन थिएटर टीम द्वारा की गई। टीम के सामूहिक प्रयास और विशेषज्ञता से यह ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा।

इस उपलब्धि से जिला अस्पताल बौराड़ी की चिकित्सा सेवाओं पर जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।


जाने क्या है यह अत्याधुनिक  तकनीक-“स्टेपलर गन हेमोरॉयडेक्टॉमी (Stapled GUN-Hemorrhoidectomy)”

स्टेपलर गन हेमोरॉयडेक्टॉमी, जिसे स्टेपल्ड हेमोरॉयडोपेक्सी भी कहा जाता है, बवासीर (पाइल्स) के इलाज की एक आधुनिक शल्यक्रिया तकनीक है। यह खासकर ग्रेड 3 और ग्रेड 4 बवासीर के मामलों में उपयोग की जाती है, जब दवाइयाँ और अन्य उपचार कारगर नहीं रहते।

चिकत्सकों की टीम जिसमे मुख्य रूप से 

डॉ मिथुन विश्बास (जनरल सर्जन),

डॉ रिचा नौटियाल (जनरल सर्जन)

डॉ जफ़िर अहमद (जनरल सर्जन)

डॉ शैलेंद्र ( निश्चेतक), डॉ दिव्यांशु नैथानी (निश्चेतक)

 मोहिनी जॉन ( ओ टी टेक्निशियन) 

कवीन्द्र (ओ टी टेक्निशियन) ने ऑपरेशन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top