ज्योति डोभाल संपादक
उत्तरकाशी : उत्तरकाशी में विजिलेंस की टीम ने एक अमीन को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है, वहीं, विजिलेंस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
भटवाड़ी लोनिवि कैंप कार्यालय से अमीन घूस लेते गिरफ्तार: जानकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी के प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग भटवाड़ी कैंप कार्यालय से अमीन टिका राम नौटियाल को विजिलेंस ने 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है। बताया जा रहा है कि अमीन शिकायतकर्ता से सड़क निर्माण के दौरान कटान हुई भूमि के मुआवजे के एवज में रिश्वत मांग रहा था, लेकिन विजिलेंस के हत्थे चढ़ गया।
भूमि मुआवजे की फाइल आगे बढ़ाने की एवज में मांग रहा था रिश्वत: शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में एक सूचना दी थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि अमीन टिका राम नौटियाल उनसे भूमि के मुआवजे से जुड़ी फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांग रहा है, जिस पर विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया. जिसके तहत गुरुवार को अमीन को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम अब उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही सभी दस्तावेज खंगाल रही है।

