कारागार नई टिहरी में दो दिवसीय स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन।

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 


टिहरी : आज जिला कारागार नई टिहरी में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के द्वारा मानव अधिकार संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति रानीचौरी के सहयोग से बंदियों को उद्यमिता स्वरोजगार संबंधी प्रशिक्षण दिया गया जिसमें धूपबत्ती बनाना अगरबत्ती बनाना और वेस्ट प्लास्टिक से टोकरी बनाना डस्टबिन बनाना फूलदान बनाना आदि सिखाया गया ताकि आने वाले समय में जब बंदी कारागार से बाहर जाएं तो समाज में एक सम्मानजनक जीवन का जी पाए और कारागार में सीखे हुए प्रशिक्षण का उपयोग कर स्वरोजगार स्थापित करें  

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज आलोक राम त्रिपाठी ने मानवाधिकार संरक्षण समिति को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से समय-समय पर कारागार में  बंदियों को स्वरोजगारपरक प्रशिक्षण दिए जाते हैं ताकि बंदी कारागार से बाहर जाने के बाद स्वाबलंबी बन सके और कहा कि निश्चित ही दो  दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बंदियों ने बहुत कुछ सीखा होगा जिसका  वह अपने जीवन में उपयोग करेंगे इस अवसर पर इस मानवाधिकार संरक्षण समिति के अध्यक्ष संजय बहुगुणा ने कहा कि समिति के द्वारा समय-समय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के सहयोग से कारागार में कई बार प्रशिक्षण दिए जाते हैं जिससे कि काफी बंदी लाभान्वित होते हैं और उन्होंने इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज आलोक राम त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने मानव अधिकार संरक्षण समिति को प्रशिक्षण का अवसर प्रदान किया इस अवसर पर आराधना धूप अगरबत्ती लघु उद्योग की प्रबंधक सुषमा बहुगुणा ने बंदियों को धूपबत्ती बनाना अगरबत्ती  बनाने प्लास्टिक वेस्ट से टोकरी बनाने के बारे में विस्तार से बताया इस अवसर पर ट्रेनर विजय लक्ष्मी ममगाईं  रिटेनर अधिवक्ता राजपाल मियां प्रभारी जेलर डिप्टी जेलर दीपाली बरसलिया  और कारागार के सभी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top