ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा मुजफ्फरनगर गोलीकांड में शहीद हुए क्रांतिकारियों को साईं चौक,बौराड़ी में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मंच के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल ने कहा कि कोई भी राज्य या अधिकार संघर्ष की तपिश से होकर ही जन्म लेता है। अब जबकि हमारा राज्य अपने रजंत जयंती वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है,तब भी हमारे शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए संघर्ष जारी है। इसलिए राज्य आंदोलनकारियों की यह जिम्मेदारी बनती है कि राज्य को संवारने के लिए उन्हें निरंतर संघर्षरत रहना पड़ेगा।
श्री खेम सिंह चौहान एवं राकेश राणा ने कहा कि शहीदों की शहादत को जाया नहीं होने दिया जाएगा और जैसा स्वरूप वे इस राज्य को देना चाहते थे उसके लिए हर तरीके का बलिदान देने को तैयार रहना होगा।
श्रीमती रीता रावत एवं आशा रावत ने कहा कि जिस प्रकार से राज्य आंदोलन की लड़ाई में मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था उसी प्रकार इस राज्य को संवारने के लिए एक बार फिर मातृशक्ति को ही निकल कर आगे आना होगा।
राज्य आंदोलनकारी मुशर्रफ अली एवं श्रीपाल चौहान ने कहा कि जिस प्रकार से राज्य में महिला हिंसा,भ्रष्टाचार आदि फैल रहा है तथा तमाम संगठन अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं उससे हमारे शहीदों की आत्मा भी दुखित होती होगी।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों मे उपरोक्त के अलावा राज्य आंदोलनकारी श्री मुनेन्द्र भट्ट, सुन्दर सिंह कठैत, चिंतामणि थपलियाल, सोहन सिंह रावत आदि लोग शामिल रहे।


