गांधी जयंती पर नगरपालिका टिहरी ने चलाया स्वछता सहित बिभिन्न कार्यक्रम अभियान

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : गांधी जयंती के अवसर पर  पालिका अध्यक्ष  मोहन सिंह रावत की उपस्थिति में  पालिका कार्यालय में राष्ट्रध्वज लहराया गया इसके पश्चात महात्मा गांधी  एवं लाल बहादुर शास्त्री के द्वारा देश को आजाद करने में उनकी भूमिका एवं उनके उनके द्वारा अहिंसा के पथ पर चलकर चलाई गई आंदोलन एवं देश के प्रति उनकी सोच उनकी कार्यशैली पर सर्वप्रथम पालिका सभासद डॉक्टर प्रीति पोखरियाल  एवं पालिका के अधिशासी अधिकारी  वासुदेव डंगवाल द्वारा अपने विचार प्रकट किए गए l

इसके पश्चात पालिका अध्यक्ष  मोहन सिंह रावत  द्वारा संबोधन में सभी से अपील की गई कि  सभी लोग गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की कार्यशैली से प्रभावित होकर अपनी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें और हम सब राष्ट्रहित में उनके विचारों से प्रभावित होकर इस राष्ट्र को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। 

इसके पश्चात भारत सरकार एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार गांधी जयंती के शुभ अवसर पर नगरपालिका परिषद टिहरी द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के माध्यम से साईं चौक से नगरपालिका परिषद टिहरी के कार्यालय तक मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता के नारों के साथ भव्या  रैली निकाली गई l

उक्त रैली में सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर  गौतम बिष्ट एवं उनके समस्त अध्यापक गणों सहित उनके विद्यालय के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

 साथ ही शासन के दिशा निर्देश अनुसार दिनांक 17 सितंबर 2025 से दिनांक 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम, स्वच्छता प्रतियोगिता, पेंटिंग, स्लोगन, वॉल पेंटिंग, निबंध आदि कार्यक्रमों में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों एवं उनके छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही नगरपालिका परिषद टिहरी द्वारा कूड़े के डोर टू डोर कलेक्शन के अंतर्गत सोर्स ऑफ सेग्रीगेशन में वार्ड संख्या 8 द्वारा प्रथम स्थान एवं वार्ड संख्या 10 द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया,  जिसके लिए पालिका अध्यक्ष द्वारा संबंधित वार्डों के सम्मानित सभासद गणों को स्मृति चिन्ह भेंट  कर सम्मानित करवाया गया।

 पालिका अध्यक्ष द्वारा सभी नगरवासियों एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया गया कि हम सब मिलकर इस शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में अपना सहयोग करें और सभी लोग अपने घर के कूड़े को घर पर ही जैविक, अजैविक एवं सेनेटरी वेस्ट को पृथक पृथक कर वाहनों में डालें और इस नगर को इंदौर की तर्ज पर भारत का सबसे स्वच्छ, सुंदर शहर बनाने में अपना सहयोग, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद दें l

 इस अवसर पर पालिका के सभासद डॉ प्रीति पोखरियाल  मनविंदर सिंह रावत पालिका के सफाई निरीक्षक प्रीतम सिंह नेगी, प्रधान सहायक,  मनोज राणा, शिव सिंह सजवान, लक्ष्मण सिंह रावत,  रविंद्र सिंह रावत, शीशपाल सिंह सजवान,  तेज सिंह रावत,  परमवीर चौहान सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top