त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने की कार्यवाही,पांच को नोटिस जारी

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 


टिहरी : खाद्य संरक्षा  एवं औषधि प्रशासन टिहरी द्वारा गुरुवार एवं शुक्रवार को चम्बा, नई टिहरी, बौराड़ी,  कमांद, कंडीसौड़,  तपोवन,  मुनि की रेती,  कैलाश गेट ढालवाला सहित कुल 22 जगह पर खाद्य कारोबारियों पर छापेमारी की गई, साथ ही अन्य जिलों से आए सप्लाई गाड़ियों में भी छापेमारी की गई l

 खाद्य संरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा ने बताया कि कुल 20 सैंपल खाद्य प्रतिष्ठानों से भरे गए हैं जिसमें 10 मिठाई, एक नमकीन,  एक दूध,  एक पनीर, एक चाय की पत्ती,  एक घी,  एक चीनी,  एक बेसन,  एक मैदा  के सैंपल भरे गए जिसमें 20 किलोग्राम पनीर 20 पैकेट स्पाइस, 07 बोतल जूस, 6 पैकेट बिस्किट,  12 पैकेट बेसन, 11 पैकेट दलिया के नष्ट किए गए l वहीं चार बिना लाईसेंस एवं अस्वस्थकर सामग्री बेचने वालों सहित पांच लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं जिनके 07 दिन तक संतोषजनक जवाब ना आने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी l
 खाद्य कारोबार कर्ताओं के लिए मुनि की रेती में फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एवं सर्टिफिकेट अधिकृत एजेंसी द्वारा 08 अक्टूबर को जारी किया गया  l
 उक्त टीम में उपायुक्त  गढ़वाल खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन आर एस रावत,  सहायक आयुक्त प्रमोद सिंह रावत, खाद्य संरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा,  बलवंत सिंह चौहान, सहायक श्रीचंद कुमाई मौजूद रहे l
बताया कि त्योहारों के  दृष्टिगत अभियान लगातार जारी रहेगा l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top