ज्योति डोभाल संपादक
नई टिहरी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं जड़ी बूटी सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बलवीर घुनियाल ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर 2027 में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए कार्य शुरू कर दें।
कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार अनुसूचित जाति से सर्व समाज के उत्थान के निरंतर कार्य कर रही है।
मंगलवार को अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिला मुख्यालय टिहरी पहुंचे बलवीर घुनियाल का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत,एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कोली ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें जिले की गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया। कहा कि संगठन में सर्व समाज को सम्मान भागीदारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष घुनियाल ने कहा कि भाजपा में ईमानदारी से काम करने वाले कार्यकर्ता की पार्टी चिंता करती है। यहां किसी को भी मांगने की जरूरत नहीं पड़ती है। कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग वर्तमान में पार्टी की महत्वपूर्ण रीढ़ है। इस बार भी इसी रीढ़ के दम पर भाजपा 2027 में तीसरी बार सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि जड़ी बूटी विभाग भी ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रहा है। जिनका भी ग्रामीणों को लाभ लेना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी,जाखणीधार की पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी,जिला महामंत्री जयेंद्र सेमवाल,बलवंत रावत,एससी मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री रविशंकर,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनीता भुजवाण,जिला महामंत्री प्रेम टम्टा,गढ़वाल सहसंयोजक ओमप्रकाश भुजवाण,मंडल मंत्री दिनेश भजनियाल,डॉ.प्रमोद उनियाल,मंडल अध्यक्ष विजय कठैत,रमेश रतूड़ी,परमवीर पंवार,प्रभाकर भट्ट, आलोक कुमार,मोहित शाह,हर्ष लाल शाह,जयपाल शाह,पंकज बरवाण,गबर सिंह,राकेश लवली,शीशराम थपलियाल,तोफिक अहमद,शांति खंडूरी,पितांबर,वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।



