सरस मेले में युवा महोत्सव की आकर्षक प्रस्तुति

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी गढ़वाल ( नरेन्द्रनगर ) :युवा कल्याण विभाग द्वारा सरस मेले के अंतर्गत युवा महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें समस्त विकास खंडों की मंगल दलों, सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा अपनी सुंदर प्रस्तुति प्रत्येक दिवस दी जा रही है, अभी तक भिलंगना, चंबा, जौनपुर, प्रताप नगर की प्रतियोगिता संपन्न हो चुकी है, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि प्रत्येक दिन एक विकासखंड की टीम द्वारा रंगारंग  सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे, जिसमें उत्तराखंड के लोक गीत , जागर , लोक नृत्य के माध्यम से समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को , वाद्य यंत्रों को जनपद स्तरीय युवा महोत्सव आम जनो के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं l

 सभी टीमों के कार्यक्रम का निर्णायकों द्वारा मूल्यांकन किया जा रहा है, जिसका परिणाम कार्यक्रम के समापन अवसर पर किया जाएगा l

 जनपद से चयनित प्रथम द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सांस्कृतिक दलों को  पुरस्कृत कर राज्य स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करवाया जाएगा l

 आज घनसाली विकास खंड की टीम द्वारा अपनी सुंदर प्रस्तुति में  इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुंदन सिंह, अंकित , पंकज कुमार, मंच संचालक महेश गुसाई, विशंभरी तिवारी, उनियाल मैडम द्वारा किया गए

 युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम को स्थानीय लोगों, दर्शकों द्वारा भरपूर प्यार और प्रोत्साहन प्राप्त हो रहा है, दर्शकों के अनुसार इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमो से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को भावी पीढ़ी के नौजवानों को काफी कुछ सीखने को मिलता है

लोक गीत  कार्यक्रम घनसाली की टीम द्वारा – ले भूजी जाला रे च्यूडा , गीत  और लोक नृत्य में आंछरी नृत्यने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top