हवा मे झूल रहे हैं सडक किनारे लगे सुरक्षा गार्डर, घट सकती है दुर्घटना

Uk live
0

डी पी उनियाल 


 गजा :  गजा नकोट मोटरमार्ग पर गजा से तीन किलोमीटर आगे  भलियालपानी के निकट  सडक पर चलने वाले वाहनों की सुरक्षा हेतु लगाये गये गार्डर  पुश्ता टूटने के कारण हवा में ही झूल रहे हैं। यहाँ पर कभी भी  हादशा हो सकता है। रात के समय आने जाने वाले बडे़ अथवा छोटे वाहनों के दुर्घटना ग्रस्त होने की सम्भावना जताई जा रही है। मूल निवास भूकानून समन्वय समिति विकास खंड चम्बा के सहसंयोजक विलेंदर सिंह असवाल ने कहा कि विगत काफी समय से यहाँ पर खतरा बना हुआ है। बताया कि  विगत कुछ समय पहले कठूड निवासी वाहन चालक महाबीर सिंह के द्वारा यहाँ पर पत्थर भी रखे गए थे ताकि रात के समय वाहनों को सडक पर किनारे पर रखे पत्थर दिखाई दें। लेकिन अब पत्थर भी नहीं हैं। विलेंदर सिंह असवाल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर को चाहिए था कि पत्थर लगाकर चूना डाल दिया जाता  लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर से अनुरोध किया है कि यहाँ पर अबिलंब पुश्ता लगाया जाय। साथ ही इसी जगह से आगे दो स्थानों पर भी इसी तरह खतरा बना हुआ है। मानसून आने से पहले ही सडक पर सुरक्षा व्यवस्था ठीक की जानी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top