स्थानीय प्रतिभाओ एवं राष्ट्रीय खेल हॉकी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एवं "आओ युवाओं-मैदान चलें" मुहिम के तहत पन्द्रह दिवसीय नि:शुल्क "बालिका हॉकी प्रशिक्षण शिविर" का आयोजन

Uk live
0



ज्योति डोभाल संपादक 


 नई टिहरी :  बौराड़ी स्टेड़ियम मे डॉ0 ए.पी.जे. अब्दुल कलाम विचार मंच एवं सम्राट स्पोर्टस एकेड़मी के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय प्रतिभाओ एवं राष्ट्रीय खेल हॉकी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एवं "आओ  युवाओं-मैदान चलें" मुहिम के तहत युवाओं को मैदान से जोडने को पन्द्रह दिवसीय नि:शुल्क "बालिका हॉकी प्रशिक्षण शिविर" आयोजन, डॉo AJP अब्दुल कलाम विचार मंच टिहरी द्वारा बौराड़ी स्टेडियम मे किया गया!

 हॉकी प्रशिक्षण शिविर के उद्धघाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि खेम सिंह चौहान  , पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ीयो के बीच उनका मनोबल बढ़ाने पहुंचे l
 मुख्य अतिथि खेम सिंह चौहान  ने सभी प्रतिभागी बालिकाओं को भविष्य में ज़िले,प्रदेश के साथ देश का नाम रोशन करने की शुभकामनायें दी व सभी खिलाडीयो को ड्रेस वितरित की  ! 
मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम ने बताया की मंच ने सम्राट स्पोर्टस एकेड़मी एवं मेजर ध्यान चन्द हॉकी क्लब- टिहरी के संयुक्त प्रयास से विभिन्न स्कूलों की पन्द्रह बालिकाओ का चयन नि:शुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर के लिये किया गया है, जहां सभी प्रशिक्षार्थियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण के साथ ड्रेस और खेलने के लिये खेल सामग्री भी निशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी साथ ही ज़िले के पूर्व बेहतरीन हॉकी खिलाड़ीयों व वरिष्ठ ब्यायाम  शिक्षको  वीरविक्रम पंवार , अरविंद राणा, दर्शन गुसाईं, राजीव कठैत व यजुवेन्द्र चौहान का सानिध्य भी शिविर के प्रशिक्षार्थियों को मिलेगा !

मंच के प्रदेश सचिव राजेश नेगी ने बताया की सम्राट स्पोर्टस एकेड़मी एवं मेजर ध्यान चन्द हॉकी क्लब- टिहरी के सौजन्य से सभी आयु वर्ग की जनपद स्तरीय टीम का गठन किया जायेगा और शीघ्र ही बालको के लिए भी नि:शुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा !
शिविर के हॉकी कोच, व्यायाम शिक्षक संजय घिल्डियाल ने बताया की शिविर में प्रशिक्षार्थियों हॉकी की बारिकियों के साथ-साथ उनकी फिटनेस को भी निखारा जायेगा तथा प्रशिक्षण शिविर में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ीयो को प्रतियोगितायो के संभावितो हेतू चयनित किया जायेगा !

इस अवसर पर डॉo AJP अब्दुल कलाम विचार मंच उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम , प्रदेश सचिव राजेश नेगी,कोच संजय घिल्डियाल,अमित बिष्ट, देवेंद्र राणा, मंच के फहाद शेख , अादि उपस्थित थे, व  पूर्व हॉकी खिलाड़ीयों व वरिष्ठ व्ययाम शिक्षक यजुवेन्द्र चौहान ने अतिथितियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत कर सम्मानित किया और अभार व्यक्त किया !


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top