Team uklive
टिहरी : अंबेडकर जयंती के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र संगठन तथा त्रिहरी यूथ क्लब द्वारा अंबेडकर पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें युवाओं को मास्क व टोपियां बाँटकर स्वच्छता कार्यक्रम कर अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया एवं पोस्टर विमोचन का कार्यक्रम किया गया ।
पोस्टर के माध्यम से अंबेडकर जी की जीवनी तथा उनके संघर्षों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं उनके योगदान को सराहा गया एवं उनके मूल्यों को समझने का प्रयास किया गया ।
इस मौके पर अक्षत, संदीप एवं आज़म उपस्थित थे तथा यह कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी आंचल, शिवानी, सोनी तथा मणिका द्वारा आयोजित कराया गया।


