हरिद्वार कृष्णा सतीश सेवा समिति जन कल्याण ट्रस्ट के तत्वधान में आयोजित किया गया रक्तदान शिविर

Uk live
0

रिपोर्ट : राजेश पसरीचा 



हरिद्वार कृष्णा सतीश सेवा समिति जन कल्याण ट्रस्ट के तत्वधान में रोशनाबाद स्थित नवोदय नगर निकट वन्दना कटारिया स्टेडियम अर्जित टीवीएस एजेंसी परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें ट्रस्ट की अध्यक्षा श्री मति पूजा कृष्ण पाल एवं पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। कृष्णा सतीश सेवा समिति जन कल्याण ट्रस्ट की अध्यक्षा श्री मति पूजा कृष्ण पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति के समस्त सदस्यों की  सहमति से जनहित में रक्तदान शिविर लगाए जाने का संकल्प लिया गया। जिसमें सभी सदस्यों द्वारा शिविर को सफल बनाने में अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ सेवाएं प्रदान की गई। वहीं उन्होंने बताया कि  हिमालयन अस्पताल जॉली ग्रांट की टीम  रक्तदान शिविर में पहुंची। व रक्तदाताओं की जांच कर रक्तदान लिया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ दीपक नौटियाल सभासद वार्ड नंबर 13 शिवालिकनगर द्वारा किया गया। जिसमें कृष्णा सतीश सेवा समिति जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा शिविर में पहुंचे गणमान्य लोगों व रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। ट्रस्ट की अध्यक्षा श्री मति पूजा कृष्ण पाल ने बताया कि रक्तदान करने से कई जरूरत मंद लोगों को रक्त उपलब्ध हो पाता है। जिससे कई लोगों को नया जीवन मिल पाता है। जो हम सभी का पहला फर्ज है। रक्तदान शिविर में पहुंचे वार्ड नंबर 13 के सभासद दीपक नौटियाल ने भी रक्तदान किया। वहीं बिंदर पाल मंडल अध्यक्ष केशव नगर भाजपा, संचित डागर मीडिया प्रभारी भाजपा, दीपा सिंह बूथ अध्यक्ष,  बागेश्वरी महिला प्रमुख,अनिल नेगी, वतन वर्मा, अटल पंवार, चांदनी, अमृत, भरत आदि रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय देते हुए पुण्य लाभ प्राप्त किया। वहीं हिमालयन अस्पताल जॉली ग्रांट द्वारा समस्त रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भेंट किए गए।



इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल ने बताया कि कृष्णा सतीश सेवा समिति जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जो वास्तव में अति सराहनीय कार्य है। उन्होंने बताया कि सम्भव हो सके तो रक्तदान करना चाहिए। वहीं ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीति पूजा कृष्ण पाल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा भविष्य में भी मानव सेवा में इस तरह के आयोजन किए जाते रहेंगे। 

इस अवसर पर पूजा कृष्ण पाल अध्यक्षा कृष्णा सतीश सेवा समिति जन कल्याण ट्रस्ट, हरिद्वार, वी .के कौशिक सचिव, सचिन चौहान महामंत्री, अनिल कुमार मीडिया प्रभारी, नीरज प्रेमी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top