Team uklive
नई टिहरी- स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत की 7वीं वर्षगॉठ पर जनपद के अतिदूरस्थ गॉव गैवाली में स्वास्थ्य शिविर आयोजन कर लोगो को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। जिसमें 180 लोगो को लाभान्वित किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा श्याम विजय द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा आयुष्मान भारत की वर्षगॉठ पर जनपद के सभी 180 आयुष्मान अरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 30 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगो की गैर संचारी रोगो की जॉच गर्भवती महिलाओं की जॉच टीकाकरण एनिमिया टैस्टिग तथा किशोर किशोरियों को स्वास्थ्य सलाह तथा निःशुल्क औषधि वितरण किया गया। साथ ही बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर तोली में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को तैनात कर दिया गया है तथा दूरस्थ गॉव गैवाली में प्रत्येक माह 14 तारिक को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा।
ग्रामसभा गैवाली में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने पर ग्राम वासियों तथा प्रशासक ग्राम प्रधान बचन सिंह रावत द्वारा जिला अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग का धन्यवाद करते हुये कहा कि प्रत्येक माह की 14 तारिक को स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने पर लोगो को बेहरत स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी व लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेगे। गॉव में स्वास्थ्य शिविर के दौरान डा0 विशाल चौहान डा0 अनुभव कुडयाल सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बिष्ट ए.एन.एम. मिनाक्षी जखेडी श्री विनोद मेहर मौजूद थे।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 श्याम विजय के निर्देशानुसार जनपद के अन्य आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जिला कार्यक्रम प्रबन्धक ऋषभ उनियाल व विवके बागडी के द्वारा भ्रमण किया गया।


