भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के बूथ स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने गांव के गली,मौहले में निवासरत हर वर्ग को जोड़ने को पार्टी कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

Uk live
0

  Team uklive



टिहरी : भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के बूथ स्तरीय कार्यक्रम में टिहरी गढवाल जाखणीधार मण्डल के बूथ संख्या -125 खांदी मरोड़ा में बस्ती चलो गांव चलो अभियान के तहत मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने कार्यकर्ताओं को गांव के गली,मौहले में निवासरत हर वर्ग को जोड़ने को पार्टी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया! 

  शुक्रवार जाखणीधार मण्डल के खांदी मरोड़ा बूथ संख्या-125 में बूथ अध्यक्ष ऋषि अमोला की अध्यक्षता में  स्थापना दिवस के बूथ स्तरीय बस्ती चलो गांव चलो अभियान के तहत मुख्य वक्ता दिनेश धनाई ने कहा कि हमें सभी भेदभाव को छोड़ कर गांव के हर वर्ग को पार्टी की रीती-नीति की मुख्यधारा से जोड़ना होगा!उन्होंने कहा कि हमें गांव में स्वच्छता,पर्यावरण के साथ साथ अपने पारंपारिक खान पान एवं संस्कृति से भी एक अभियान चलाकर जागरूकता लानी होगी!धनै ने कहा कि आज हमें खुशी है कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है इस मौके पर गुलाब सिंह ,राजेन्द्र प्रसाद,साका देवी,जोतरा देवी,प्रकाश रावत,जोत सिंह कण्डियाल,विजय सिंह कण्डियाल,पूर्व प्रधान दीपा देवी,निवर्तमान प्रधान भगत सिंह,पूर्व प्रधान प्रेम सिंह रावत,प्रकाश रावत आदि मौजूद रहे!



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top