Team uklive
टिहरी : गुरुवार को रामलीला टिहरी की एक अहम बैठक बौराड़ी स्टेडियम स्थित रामलीला मंच पर आहूत की गई।
बैठक में तय किया गया कि आगामी 22 अप्रैल को पूरे शहर में झांकी निकाल कर बौराड़ी स्थित रामलीला मंच पर हनुमान ध्वज स्थापना की जाएगी।उक्त झांकी में शामिल होने हेतु शहर में स्थित तमाम सत्संग, विद्यालय एवं आम नागरिकों से निवेदन किया जाएगा। उक्त दिनांक को दिन में 12:00 बजे नई टिहरी स्थित हनुमान चौक पर एकत्रित होकर शहर के तमाम हिस्सों से होते हुए झांकी बौराड़ी रामलीला मंच पर पहुंचेगी।तत्पश्चात विधिवत पूजा पाठ के साथ हनुमान ध्वज की स्थापना की जाएगी।
इसी दिन शाम को रामलीला के दिवंगत हो चुके पूर्व अध्यक्षों की तस्वीर कार्यालय में स्थापित करके अभ्यास प्रारंभ हो जाएगा।
आयोजन हेतु संसाधनों की व्यवस्था के लिए विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों एवं सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों से भी सहयोग हेतु संपर्क किया जाएगा।
कुछ नए सदस्यों को आज कार्यकारिणी में शामिल किया गया जिसमें वीरेंद्र प्रसाद खंडूरी, पंकज बरवान, महेश चंद्र बहुगुणा,कुमारी त्रिहरि नेगी, लीला मखलोगा, बबीता जेना, लक्ष्मी रावत, उषा भट्ट, पूजा रतूड़ी, सीमा नेगी, रचना उनियाल, संगीता नेगी, आनंद प्रकाश घड़ियाल, नवीन सेमवाल(सभासद) शामिल हैं।
उक्त बैठक में 23 मई से बोराडी में होने जा रही रामलीला मंचन के लिए व्यापक प्रचार प्रसार की रणनीति बनाई गई।
बैठक में मंच के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल,उपाध्यक्ष भगवान चन्द रमोला, जसोदा नेगी महासचिव अमित पंत,पूर्व अध्यक्ष महावीर उनियाल, एडवोकेट महावीर प्रसाद उनियाल,संरक्षक सतीश थपलियाल, कमल सिंह महर, महिपाल सिंह नेगी, जगदीश सिंह नेगी,मनोज शाह,प्रचार प्रभारी रवीश उनियाल, कोषाध्यक्ष सुनील बधानी, सचिव चरण सिंह नेगी,हरीश घिल्डियाल, सचिव मानवेन्द्र रावत(सभासद), आनंद प्रकाश घड़ियाल वीरेंद्र प्रसाद खंडूरी आदि उपस्थित रहे।


