विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम धूम धाम से मनाया गया !

Uk live
0

Team uklive



चम्बा 12 अप्रैल : शनिवार  को विद्या  भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया | 

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चार्टड एकाउंटेंट राजेश्वर पैन्यूली  सह-संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट) भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड ने कार्यक्रम में शिरकत की| बतौर मुख्य कार्यक्रम संयोजक  विनोद चमोली  ने कार्यकम का खूबसूरती से संचालन किया|  

कार्यक्रम की शुरुवात शिशु मंदिर के नन्हे बच्चों द्वारा तिलक-वंदन से किया गया|  पैन्यूली जी कार्यक्रम की सफलता की आशा के साथ ही हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के शुभ अवसर पर स्वामी महाराज के सानिध्य व आशीर्वाद को सभीजनों के लिए महत्वपूर्ण माना|

 शिशु मंदिर के बच्चों को लगातार अच्छी शिक्षा व नैतिकता के साथ आगे बढ़ते रहने की कामना की |  

हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के इस शुभ अवसर की मुख्य शोभा रहे  स्वामी निरजानंद व काशी से पहुंचे स्वामी परमहंस  द्वारा आशीर्वाद वचन दिए गए | 

  स्वामी निरजानंद गत 12 महीनों से सुदूर गंगोत्री धाम मे तपरत रहे थे| 

 सभी विद्वत जनों ने उपस्थित सभी छात्रों -शिक्षक गण व आम जनों को संबोधित किया| 

साथ ही हनुमान जन्मोत्सव के महत्व को आज के सन्दर्भ में समझने के लिए हनुमान सी भक्ति व सनातन मूल्यों की महत्ता पर विचार रखे |  

कार्यक्रम में चंबा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विनोद सुयाल ,  व्यापार मण्डल अध्यक्ष  पुंडीर जी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय नेगी  सहित अन्य कार्यकर्ता  कार्यक्रम में उपस्थित रहे|  

इस दौरान विध्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित मनवर सिंह सजवाण सरस्वती शिशु मंदिर, चंबा, टिहरी गढ़वाल के छात्रों - शिक्षकों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओ में तन्मयता से सहयोग किया|    


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top